इंडियन रेलवे ने गो इंडिया स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह कार्ड दिल्ली से हावड़ा और दिल्ली से मुंबई के सेक्शन पर लागू किया गया है। यह कार्ड मेट्रो कार्ड जैसा ही होगा। इसके जरिए पैसेंजर टिकट खरीद सकेंगे। इस कार्ड का फायदा यह होगा कि कार्ड रिचार्ज कराने के बाद टिकट लेते वक्त पैसेंजरों को नकद रकम नहीं देनी होगी। रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने बुधवार को एक कार्यक्रम में गो इंडिया कार्ड के अलावा नेक्स्ट जेनरेशन टिकट सिस्टम और ट्रेन पूछताछ के लिए मोबाइल ऐप भी जारी किया। इस मौके पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेन्द्र कुमार भी मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।