(India)
यह पहला मौका है जबकि जून 2010 में पेट्रोल को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के बाद कोई मंत्री पेट्रोल की कीमत में कटौती की घोषणा की गई है। प्रधान ने ट्विटर पर कहा कि पेट्रोल 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि से सस्ता होगा। उन्होंने ट्विटर पर कहा ‘पेट्रोल की कीमत 14-15 अगस्त 2014 की मध्यरात्रि से 1.89-2.38 रुपए (दिल्ली में 2.18 रुपए प्रति लीटर) कम होगी।’ प्रधान ने मूल्य कटौती लागू होने से 31 घंटे पहले इसकी घोषणा की। अब तक कीमत में बदलाव की घोषणा सरकारी तेल कंपनियां करती थीं ताकि पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा इसकी जमाखोरी रोकी जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।