भारत की सोने की मांग दूसरी तिमाही में 39 प्रतिशत गिरी : डब्ल्यूजीसी
(India) डब्ल्यूजीसी की मांग के रूझान संबंधी रपट में कहा गया कि 2013 की इसी तिमाही के दौरान मांग 337 टन थी। साल 2014 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की 41 प्रतिशत घटकर 50,564.3 करोड़ रुपए रह गई जो 2013 की दूसरी तिमाही के दौरान 85,533.8 करोड़ रुपए थी। रपट में कहा गया, ‘उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि कीमत घटकर 25,000 रुपए के स्तर पर आ जाएगी और आम चुनाव के कारण जो अनिश्चितता पैदा हुई उसका भी इस तिमाही के दौरान मांग पर असर हुआ।’ डब्ल्यूजीसी के महानिदेशक (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने कहा, ‘हालांकि पिछले पांच साल के दीर्घकालिक औसत के हिसाब से दूसरी तिमाही में मांग जोरदार रही।’ रपट में कहा गया कि 2014 की दूसरी तिमाही के दौरान कुल जेवरात की मांग भी 18 प्रतिशत घटकर 154.5 टन रही जो पिछले साल की इसी तिमाही में 188 टन थी। मूल्य के लिहाज से जेवरात की मांग 38,269.5 करोड़ रुपए रही जो 2013 की दूसरी तिमाही में दर्ज 47,716.2 करोड़ रुपए की मांग के मुकाबले 20 प्रतिशत कम है। निवेश संबंधी मांग 67 प्रतिशत घटकर 49.6 टन रह गई जो 2013 की दूसरी तिमाही में 149 टन थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।