(India)
मुद्रास्फीति एक महीना पहले जून में 5.43 प्रतिशत पर थी जबकि एक साल पहले जुलाई में 5.84 प्रतिशत पर थी। थोकमूल्य सूचकांक में 14 प्रतिशत का योगदान करने वाले खाद्य उत्पाद खंड में मुद्रास्फीति 8.43 प्रतिशत रही। एक महीना पहले जून में यह 8.14 प्रतिशत थी। थोकमूल्य सूचकांक के आज जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सालाना स्तर पर जुलाई में सब्जियां 1.27 प्रतिशत सस्ती हुईं और प्याज 8.13 प्रतिशत सस्ता हुआ। हालांकि, आलू की कीमत जुलाई में 46.41 प्रतिशत बढ़ी जबकि फल इस महीने 31.71 प्रतिशत मंहगे हुए। दूध की कीमत 10.46 प्रतिशत बढ़ी। जुलाई में अंडे, मांस-मछली 2.71 प्रतिशत मंहगे हुये जबकि पिछले महीने इन उत्पादों की कीमत 10.27 प्रतिशत बढ़ी थी। जुलाई माह में दलहन के थोक भाव 3.31 प्रतिशत बढ़ गये, जबकि अनाज की कीमत 4.46 प्रतिशत बढ़ी। इधर, चावल की कीमत 6.85 प्रतिशत और गेहूं 1.02 प्रतिशत महंगे हुये
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।