(Amber, Jaipur)
सरकार आपके द्धार कार्यक्रम के तहत उदयपुर संभाग में मंत्रियों और सचिव स्तर के अधिकारियों की जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हो गया। उदयपुर में आज पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया और युनूस खान जनसुनवाई कर रहे हैं तो दूसरी ओर शहर के पास देबारी गांव से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक रामावतार ने जनसुनवाई की और जनता की समस्याओं को सुना।चित्तौड़गढ़ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी और कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी ने जनसुनवाई की वही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ बांसवाडा के गढ़ी में लोगों के बीच मौजूद है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।