(Amber, Jaipur)
अपनी मांगों को लेकर चल रहा वकीलों का आंदोलन जारी है और आज वकीलों ने राजस्थान बंद कराकर विरोध जताया। हालांकि राजस्थान बंद को पहले ही कई व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया था। लेकिन आज सुबह वकीलों के बंद के दौरान कई जगह झड़प भी देखने को मिली। जयपुर में भी कई बार झड़प की संभावना बढ़ी। तो झुंझुनूं में वकीलों और व्यापारियों में दुकान बंद करने को लेकर आपस में झड़प हो गई। न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वकीलों की ओर से प्रदेशव्यापी बंद का जयपुर में मिला जुला असर रहा और परकोटे के बाजारों में बंद देखा गया। तो बाहरी इलाकों में बाजार खुले रहे। आॅल राजस्थान एडवोकेट्स संघर्ष समिति की ओर से वकीलों की 250 टोलियों ने शहर में व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की। आम दिनों की तरह सेशन कोर्ट और हाइकोर्ट में पक्षकार कम दिखाई दिए। साथ ही बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शहर में बंद के दौरान कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी शहर के दौरे पर रहे। वकीलों के उग्र आंदोलन को देखते हुए न्यायिक प्रशासन ने भी नरमी दिखाई है और हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ जयपुर पीठ के न्यायिक अधिकारी संयुक्त रूप से वकीलों की शिकायतों के निवारण के लिए बैठक कर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।