कितने Mi 3 फोन बिके
13,999 रुपए कीमत वाले Mi 3 स्मार्टफोन की बिक्री पहली बार 22 जुलाई को शुरू हुई थी, तब इसका स्टॉक 40 मिनट में खत्म हो गया था। दूसरी बार इसकी बिक्री 29 जुलाई को शुरू हुई और इसका स्टॉक 5 सेकंड में बिक गया। पहली दो बार मिलाकर इसका स्टॉक 20 हजार फोन का था। तीसरी बार 5 अगस्त को 15 हजार फोन का स्टॉक 2 सेकंड में बिक गया। चौथी बार 12 अगस्त को इसका 20 हजार फोन का स्टॉक 2.4 सेकंड में बिक गया। पांचवीं बार 19 अगस्त को इसका 20 हजार फोन का स्टॉक केवल 2.3 सेकंड में बिक गया। छठी बार इसका 20 हजार फोन का स्टॉक केवल 2.4 सेकंड्स में बिक गया।
कैसे इतनी जल्दी बिकता है पूरा स्टॉक
दूसरी बार Mi 3 का स्टॉक 5 सेकंड में खत्म होने पर लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए थे। तब कंपनी ने बताया था कि टाइम शुरू होते ही खरीदार फोन को अपनी शॉपिंग कार्ट में ऐड कर सकते थे। खरीदार के फोन ऐड करते ही वह स्टॉक में से कम हो जाता है, जिसकी वजह से यह इतनी जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो गया। खरीदार इसके पेमेंट और चेकआउट पेज पर जाकर बाकी का काम आराम से निपटा सकते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।