नोकिया का यह जबरदस्त नोकिया एंड्रॉयड ऑपन सोर्स प्राजेक्ट के साथ नोकिया एक्स सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म वर्जन 2.1.0.11 पर काम करता है। इसके तहत इसमें एंड्रॉयड एप रन करते हैं। इसके अलाव यह नोकिया स्टोर के नए वर्जन से भी लैस है। नोकिया ने इस स्मार्टफोन में बेहतर परफोर्मेस के लिए 1.2 गीगाहर्त्ज डयूलकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 200 प्रोसेसर और 1जीबी रैम दिए हैं। इसमें 4जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के तहत 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा नोकिया क्लाउड स्टोरेज पर 15जीबी डाटा का स्पेस बिल्कुल फ्री में दिया जा रहा है। नोकिया एक्स2 स्मार्टफोन में वाय-फाय, ब्लूटुथ 4.0, स्टैंडर्ड ऑडियोपोर्ट, माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 1400 एमएएच की बैटरी दी है जो 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 86 घंटे का कंटीन्यू म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है।
नोकिया यह सस्ता स्मार्टफोन बहुत सारे पॉपुलर एप से प्रीलोडेड है जिनमें स्काइप, आउटलुक डॉट कॉम, बिंग सर्च एप, वीचैट, पाथ, फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर, यम्मर और एक्सबॉक्स गेम शामिल है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।