(India)
जी हां, आईबॉल ने अपने इस 3जी नेटवर्क और विण्डोज 8.1 ओएस पर काम करने वाले टेबलेट को इसी परपज से उतारा है। आईबॉल स्लिड डब्लूक्यू32 को 16999 रूपए की प्रतिस्पर्घात्मक कीमत पर उतारा गया है। लेकिन इसमें दिए गए फीचर जबरदस्त परफोर्मेस देने वाले हैं। इसमें 8 इंच की एचडी आईपीएस डिस्पले स्क्रीन दी गई है। जबकि बेहतर परफोर्मेस के लिए इसमें क्वॉडकोर इंटेल एटॉम जेड3735डी प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। कैमरे के लिहाज से भी यह एक अच्छा टेबलेट है जिसमें 5 एमपी कैमरा ऑटोफोकस के साथ पीछे और 2 एमपी कैमरा आगे की तरफ दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शंस के तौर पर इसमें 3जी, वाय-फाय, माइक्रोयूएसबी, यूएसबी ओटीजी और एचडीएमआई आउटपोर्ट दिए गए हैं। मात्र 354 ग्राम वजनी इस टेबलेट में 14 वॉट की बैटरी लगी है जो काफी लंबे समय तक चलती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।