महिलाओं के बीच मोबाइल पहुंच बढ़ाने के लिए यूनिनॉर की संपर्क योजना
(India) पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मोबाइल इस्तेमाल की कमी को दूर करने के लिए शुरू की जाने वाली इस योजना को संपर्क नाम दिया गया है। उद्योग संगठन जीएसएमए इस परियोजना के लिए 70,000 डॉलर देगी, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार सर्कल में लागू होगी। परियोजना के तहत यूनिनॉर एक जोड़ा सिम पेश करेगी, जिसे एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। एक सिम के रिचार्ज पर दूसरे सिम को अतिरिक्त बोनस मिनट मिलेंगे।
कंपनी ने यह पेशकश इस तरह तैयार की है कि एक सिम का इस्तेमाल महिला को करना होगा। यूनिनॉर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर राजीव अधिकारी ने कहा 'मोबाइल का फायदा ग्रामीण इलाकों में रह रही महिलाओं को देने की जरूरत के मद्देनजर हमने एक प्रॉडक्ट डिवेलप किया है, जो उन महिला ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा, जिन्होंने अब तक मोबाइल सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है।' उन्होंने कहा कि महिलाओं के जरिए सिम कार्ड को ग्राहकों के दरवाजे पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।