भारतीय ग्रे मार्केट में आईफोन 6 की बिक्री शुरू
(India) अमेरिका में 9 सितंबर की लॉन्चिंग के तुरंत बाद और भारत में 17 अक्टूबर को ऑफिशली आने से पहले इसे हासिल करने के लिए लोग एक लाख रुपए से ज्यादा देने को तैयार हैं। बुधवार को ईबे इंडिया पर सील्ड और फैक्टरी अनलॉक्ड 16 जीबी आईफोन 6 एक लाख रुपए और 16 जीबी आईफोन 6 प्लस 1.1 लाख रुपए की कीमत के साथ लिस्ट था। इस लिस्टिंग के मुताबिक फोन 21 सितंबर से भारत में भेजा जाएगा। ईबे इंडिया पर एक और सेलर नेटवर्क लॉक्ड 16 जीबी आईफोन 6 (जिसे सेल से पहले अनलॉक किया जाएगा) 75000 रुपए में ऑफर कर रहे हैं। ईबे पर ही ऑफर दे रहे एक सेलर ने बताया कि उसे बुधवार शाम तक फुल अमाउंट पेमेंट के साथ 20 से ज्यादा बुकिंग मिल गई थीं। वह इन हैंडसेट्स को ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर से मंगाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी लिस्टिंग को 600 से ज्यादा हिट्स मिले हैं। आईफोन का उन्माद दिल्ली और कोलकाता के ग्रे मार्केट पर छा गया है। यहां 16 जीबी आईफोन 6 का दाम 55,000-60,000 रुपए चल रहा है, जबकि बड़ी स्क्रीन वाले फोन पर 5,000-10,000 रुपए और मांगे जा रहे हैं। मुंबई के क्राफोर्ड मार्केट और हीरा पन्ना में इसकी कीमत 80,000-85,000 रुपए चल रही है। डीलरों ने डिलिवरी सितंबर में ही देने का वादा किया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।