(India)
गूगल के ऐंड्रॉयड वन प्रॉजेक्ट पर बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है। इसे देखते हुए फोन बनाने वाली कंपनियां कार्बन, स्पाइस और इंटेक्स इस साल दिसंबर तक इस प्रॉजेक्ट के तहत और फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस ने पिछले हफ्ते ऐंड्रॉयड वन फोन लॉन्च किए थे, जिनकी कीमत 6299 रुपए से शुरू है। उम्मीद है कि कार्बन सबसे पहले नए ऐंड्रॉयड वन फोन लाएगी। कार्बन मोबाइल्स के एग्जेक्युटिव डायरेक्टर शशीन देवसरे ने कहा, 'भारत में स्मार्टफोन की बहुत संभावना है। हम दिसंबर अंत तक और डिवाइस लाना चाहते हैं।' भारत पहला देश है, जहां गूगल के साथ पार्टनरशिप में फोन बनाने वाली कंपनियों ने ऐंड्रॉयड वन के तहत फोन लॉन्च किए हैं। स्पाइस के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ दिलीप मोदी के मुताबिक कंपनी अगले साल जनवरी से मार्च के बीच दूसरा ऐंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लाना चाहती है। उन्होंने कहा, 'हम कस्टमर को अलग-अलग कीमत पर ज्यादा वरायटी वाले प्रॉडक्ट्स देना चाहते हैं। हम सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स में शामिल फायरफॉक्स फोन ला चुके हैं और हम सस्ते फोन लाते रहेंगे।' गूगल के ऐंड्रॉयड वन का मकसद कम दाम पर एक निश्चित हार्डवेयर और स्टॉक ऐंड्रॉयड देना है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।