खबर है कि एलजी ने 2014 के अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G3 में हाल ही में 5,000 रुपए तक की कटौती की है, LG G3 भारत में 16 जीबी इंटरनल मेमोरी और दो जीबी की रैम के साथ 47,990 रुपए वहीं 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी और तीन जीबी की रैम के साथ 50,990 रुपए में लॉन्च हुआ था, महेश टेलीकॉम के मुताबिक फोन की कीमतों में की कई कटौती बुधवार से लागू हो जाएगी, जबि एलजी के दूसरे स्मार्टफोन LG L60 डुअल अब 7300 रुपए में मिलेगा, इससे पहले यह फोन 9,000 रुपए में मिल रहा था, इस फोन की कीमतों में लगभग 1700 रुपए की कमी की गई है, वहीं LG L70 डुअल अब 15,000 की जगह 10,499 रुपए में मिलेगा, इसकी कीमतों में 4500 रुपए तक की कटौती हुई है, जबकि LG F70 अब 18,499 की जगह 13,499 रुपे में मिलेगा, इसके दाम 5000 रपए तक कम किए गए हैं
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।