(Amber, Jaipur)
जयपुर में रिंग रोड के लिए जमीन पर कब्जे की कार्रवाई का आज पांचवा दिन है। रविवार को यानि चौथे दिन जेडीए दस्ते ने टोंक रोड तक दस्तक देने के बाद आज शिवदासपुरा में कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पिछले पांच दिन से चल रही कार्रवाई में अब तक 21 किमी. लम्बाई में जमीन पर कब्जा हो चुका है।जेडीए दस्ते ने रविवार को गोनेर नाले से कार्रवाई शुरू की और शाम तक गोवर्घनपुरा, प्रहलादपुरा सहित अन्य गांवों में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन खेतों से फसल को हटाने के साथ करीब 18 मकान, दो ढाबे, 10 दुकानों को ध्वस्त कर रिंग रोड की राह निकाली। शाम तक दस्ते ने 21 किलोमीटर क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करते हुए करीब एक तिहाई काम चार दिन में पूरा कर लिया। जेडीए ने 47 किलोमीटर लम्बी रोड के लिए 40 दिन का प्लान बनाया था, लेकिन किसानों का विरोध नहीं होने पर चार दिन में ही 21 दिन का काम पूरा कर लिया है। अभी तक जमीन अवाप्ति का विरोध कर रहे किसान जेडीए दस्ते को देख एक दिन पहले ही अपने मकानों को खाली करने में जुट गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।