(India)
मोटोरोला ने भारत में इस स्मार्टवॉच को करीब एक महीने पहले मोटो G के साथ पेश किया था, लेकिन इसकी बिक्री अब शुरू हुई है। मोटोरोला के स्मार्टफोन्स की तरह इसे भी केवल फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। यह सैमसंग और एलजी की स्मार्टवॉच की तरह गूगल प्ले स्टोर के जरिए नहीं बिकेगी,,,मोटो 360 की कीमत सैमसंग और LG की स्मार्टवॉच से थोड़ी ज्यादा है। सैमसंग गियर लाइव की कीमत 14,999 रुपए और एलजी G वॉच की कीमत 15,900 रुपए है। भारत में इस वक्त एलजी की स्मार्टवॉच का स्टॉक है, लेकिन सैमसंग की स्मार्टवॉच आउट ऑफ स्टॉक है। मोटो 360 स्मार्टवॉच में 320x290 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 1.56 इंच का बैकलिट एलसीडी डिस्प्ले है। यह हल्के या गाढ़े रंग के स्टेनलेस स्टील केस और ग्रे या ब्लैक कलर के लेदर बैंड के साथ मिलेगी। यह IP 67 सर्टिफिकेशन से लैस है यानी वॉटर रेजिस्टेंट है। मोटो 360 स्मार्टवॉच OMAP 3 प्रोसेसर पर चलती है। इसमें 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है। बैटरी 320mAh है। इसमें बिल्ट-इन पेडोमीटर और हार्ट रेट मॉनिटर है। इसमें हार्ट ऐक्टिविटी ट्रैकर ऐप भी है। इसमें एक फिज़िकल बटन, वाइब्रेशन मोटर और ड्यूल माइक्रोफोन हैं। इसे वॉइस कमांड दिया जा सकता है। यह वायरलेस चार्जिंग को सपॉर्ट करती है और एक चार्जिंग डॉक के साथ आती है। इसका वजन 49 ग्राम (लेदर स्ट्रैप मॉडल) है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।