16 अक्टूबर को एपल कर सकता है नया आईपैड लॉन्च
(India) 16 अक्टूबर को कंपनी कैलिफोर्निया के हेडक्वार्टर में एक इवेंट करने वाली है और खबरें है कि एइस इवेंट में कंपनी अपना ब्रैंड-न्यू आईपैड का ऐलान कर सकता है, Re/Code टेक साइट के मुताबिक इस मेगा इवेंट के दौरान कंपनी नये जेनरेशन वाली मैक-इन-टोश सॉफ्टवेयर भी लॉच कर सकती है, आपको बता दें कि भारत में अभी यह तय नहीं हो पाया है कि आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस कब लॉच होगा, हालांकि एपल की तरफ से अभी यह नहीं बताया गया है कि 16 अक्टूबर को कंपनी कोई मेगा इवेंट करने जा रही है, आपको बता दें कि हाल ही में एपल ने नया ऑपरेटिंग सिस्टम 'iOS 8' लॉन्च किया था जिसमें बग फिक्सिंग और ब्लूटूथ से संबंधित प्रॉब्लम आई थी जिसके बाद एपल ने 'iOS 8.0.2' लॉन्च किया है, हाल ही में एक खबर आई थी कि एपल जल्द ही चीन में अपने नये गैजेट की बिक्री शुरू करेगा, मालूम हो कि अमेरिका के बाद चीन में ही सबसे ज्यादा एपल के गैजेट बिकते हैं

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।