गूगल इसी महीने लॉन्च करेगी 5.9 इंच का स्मार्टफोन
(India) रिपोर्ट के मुताबिक शामू कोड नाम वाला नया नेक्सस स्मार्टफोन ऐपल के आईफोन 6 प्लस (5.5 इंच) और सैमसंग गैलक्सी नोट (5.7 इंच) से बड़ा होगा। माना जा रहा है कि इस फोन को मोटोरोला बना रही है, जिसे गूगल चीन की लेनोवो को बेच रही है। इसमें 3 जीबी रैम, ज्यादा मिलीएंपियर की बैटरी, पहले से बेहतर कैमरा, टर्बो चार्जिंग, क्यू एचडी डिस्प्ले जैसे फीचर भी मिल सकते हैं। नए नेक्सस स्मार्टफोन पर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। गूगल इस फोन के साथ ही ऐंड्रॉयड का नया वर्ज़न L भी उतार सकती है। ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म स्ट्रैटिजी ऐनालिटिक्स के मुताबिक 2011 में फैबलट (बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन) का दुनिया भर के कुल स्मार्टफोन में एक फीसदी हिस्सेदारी थी, जो कि अब 24 फीसदी हो चुकी है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।