अगली बिक्री कब
श्याओमी रेडमी 1S को खरीदने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। अब इसके अगले स्टॉक की बिक्री 21 अक्टूबर को होगी, जिसके लिए मंगलवार शाम से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। जिन लोगों ने पहले रजिस्ट्रेशन करवाया है और फोन नहीं खरीद पाए, उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
कब कितने श्याओमी स्मार्टफोन बिके
13,999 रुपए कीमत वाले Mi 3 स्मार्टफोन की बिक्री पहली बार 22 जुलाई को शुरू हुई थी, तब इसका स्टॉक 40 मिनट में खत्म हो गया था। दूसरी बार इसकी बिक्री 29 जुलाई को शुरू हुई और इसका स्टॉक 5 सेकंड में बिक गया। पहली दो बार मिलाकर इसका स्टॉक 20 हजार फोन का था। तीसरी बार 5 अगस्त को 15 हजार फोन का स्टॉक 2 सेकंड में बिक गया। चौथी बार 12 अगस्त को इसका 20 हजार फोन का स्टॉक 2.4 सेकंड में बिक गया। पांचवीं बार 19 अगस्त को इसका 20 हजार फोन का स्टॉक केवल 2.3 सेकंड में बिक गया। 26 अगस्त को छठी बार इसका 20 हजार फोन का स्टॉक केवल 2.4 सेकंड्स में बिक गया। इसके बाद श्याओमी ने Mi 3 की बिक्री रोक दी और रेडमी 1S की बिक्री शुरू की गई। 40000 रेडमी 1S के पहले स्टॉक में से एक सितंबर को फ्लिपकार्ट फर्स्ट सर्विस के सब्स्क्राइबर्स को 2 हजार फोन बेचे गए और 2 सितंबर को 38000 स्मार्टफोन 4.2 सेकंड में बिक गए। 9 सितंबर को 40000 रेडमी 1S फोन का स्टॉक 4.2 सेकंड में बिक गया। 16 सितंबर को 40000 रेडमी 1S का तीसरा स्टॉक 3.4 सेकंड में बिका। 23 सितंबर को 60000 रेडमी 1S का चौथा स्टॉक 5.2 सेकंड में बिका। 30 सितंबर को 60000 रेडमी 1S का पांचवां स्टॉक 5.2 सेकंड में बिका। कल यानी 14 अक्टूबर को एक लाख रेडमी 1S का छठा स्टॉक 4.2 सेकंड में बिका।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।