(India)
इस फीचर को बर्लिन की ऑडियो-स्ट्रीमिंग सर्विस "साउंड क्लाउड" ने तैयार किया है। टि्वटर पर यह सर्विस फिलहाल आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम और एंड्रॉयड ओएस वाले डिवाइसेज के लिए दी गई है। इन दोनों ही ओएस पर काम करने वाले गेजेट्स पर सीधे ऑडियो सुनने और उन्हें खोज करने का विकल्प दिया है। इस पर टि्वटर ने भी उम्मीद जताई है कि यह सेवा संगीत प्रेमियों को काफी पसंद आएगी। टि्वटर ने एक ब्लॉग पोस्ट के तहत जानकारी दी है कि अब ऑडियो कार्ड का परीक्षण शुरू किया जा रहा है। इसे भविष्य में और साझेदारों और निर्माताओं को उपलब्ध कराने की योजना है, जिसके तहत और भी संगीत कलाकार व निर्माता टि्वटर पर लाखों यूजर्स के साथ ऑडियो साझा कर सकेगें।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।