(India)
सैमसंग गैलक्सी S5 की कीमत कंपनी के ऑफिशल ऑनलाइन स्टोर पर पहले 43,250 रुपए थी। अब यह वहां 5750 रुपए कम में यानी 37,500 रुपए में बिक रहा है। सैमसंग गैलक्सी S5 4G एलटीई पहले की 45,290 रुपए की कीमत से 4990 रुपए कम में यानी 40,300 रुपए में मिल रहा है। हालांकि अभी यह सैमसंग की साइट पर 'नॉट इन स्टॉक' दिखा रहा है और खरीदार 'नोटिफाई मी' में अपना ईमेल अड्रेस दे सकते हैं, ताकि स्टॉक होने पर उन्हें सूचना मिल जाए। अभी यह साफ नहीं है कि इन स्मार्टफोन्स की कीमत में यह कटौती फेस्टिवल ऑफर के तौर पर कुछ ही समय की है या फिर अब इनकी कीमत यही कर दी गई है। सैमसंग गैलक्सी S5 की बिक्री अप्रैल में 51500 रुपए की कीमत पर शुरू हुई थी। गैलक्सी S5 4G एलटीई की बिक्री 53,448 रुपए की कीमत पर जुलाई में शुरू हुई थी। लॉन्चिंग के वक्त की कीमत से तुलना करें, तो गैलक्सी S5 14,000 रुपए और गैलक्सी S5 4G एलटीई 13,148 रुपए सस्ता हो चुका है। वैसे सैमसंग गैलक्सी S5 ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर सैमसंग के स्टोर से कुछ सस्ता ही बिक रहा है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।