लेनोवो ने लांच की योगा 2 टेब सीरीज, जानिए क्या है स्पेशल
(India) तीन साइजों में अवलेबल
लेनोवो की योगा 2 सीरीज में आपको एंड्रॉयड टेबलेट्स के तीन मॉडल्स 8, 10 और 13 इंच के अलग अलग स्क्रीन साइज मिलेंगे। यही नहीं अगर आप एंड्रॉयड के बजाए विंडोज टेबलेट लेने के मूड में हैं, तो आपके लिए योगा 2 सीरीज मे विंडोज 8.1 के साथ 10 इंच के टेबलेट का ऑप्शन भी अवेलेबल है।
कीमत
इन टेबलेट्स के प्राइस पर नजर डालें तो 8इंच वाला योगा 2 टेब 20 हजार रूपये में फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल है। वहीं बाकी के तीन मॉडल्स को खरीदने का मौका आपको नवम्बर के मिड तक मिलेगा। जबकि 10 इंच वाला टेब विंडोज और एंड्रॉयड दोनों ही वर्जन में अवेलेबल है, जहां 10 इंच वाले एंड्रॉयड टेब का प्राइस 28,990 रूपये है, तो वहीं इसका विंडोज मॉडल 34,990 के रूपये के दाम पर मिलेगा। कंपनी ने 13 इंच वाले योगा 2 प्रो एंडॉयड टेब का दाम 47,990 रूपये रखे है।
क्या है स्पेशल
लेनोवो ने अपनी योगा 2 सीरीज को कुछ हटकर बनाने की कोशि की है। इस नई योगा 2 सीरीज में आपको फुल एचडी डिस्पले, डॉल्बी वॉल्फसन हाई-फाई ऑडियो, इंटेल एटम जेड3745 प्रोसेसर और एचडी फ्रंट कैम जैसे फिचर्स मिलेंगे. इसके साथ ही लेनोवो ने अपने यूर्जस के लिए नया "हैंग मोड" फीचर भी दिया है. इस फीचर की मदद से यूजर अपना कंटेंट सीधा, तेढ़ा या टिल्ट किसी भी मोड में पढ़ सकते हैं। योगा 2 की ये सीरीज 3जी के साथ 4जी भी स्र्पोट करेगी.

लेनोवो योगा टेबलेट 2, 8 इंच(एंड्रॉयड)
ओएस- एंड्रॉयड 4.4
डिस्पले- 8 इंच
कैमरा- 8 एमपी रियर, 1.6 एमपी फ्रंट
बैटरी- 6400 एमएएच
प्रोसेसर- 1.3 मेगार्हट्ज क्वॉड कोर, इंटेल एंटम, 2 जीबी रैम
मेमोरी- 16जीबी इनबिल्ट विद माइक्रो एसडी र्काड

लेनोवो योगा टेबलेट 2, 8 इंच(एंड्रॉयड)
ओएस- विंडोज 8.1
डिस्पले- 8 इंच
कैमरा- 8 एमपी रियर, 1.6 एमपी फ्रंट
बैटरी- 6400 एमएएच
प्रोसेसर- 1.3 मेगार्हट्ज क्वॉड कोर, इंटेल एंटम, 2 जीबी रैम
मेमोरी- 16जीबी इनबिल्ट विद माइक्रो एसडी र्काड

लेनोवो योगा टेबलेट 2, 10 इंच(एंड्रॉयड)
ओएस- एंड्रॉयड
डिस्पले- 10 इंच
कैमरा- 8.1 एमपी रियर, 1.6 एमपी फ्रंट
बैटरी- 9600 एमएएच, ली-ऑयन
प्रोसेसर- 1.3 मेगार्हट्ज क्वॉड कोर, इंटेल एंटम, 2 जीबी रैम
मेमोरी- 16जीबी इनबिल्ट विद माइक्रो एसडी र्काड

लेनोवो योगा टेबलेट 2, 13 इंच(एंड्रॉयड)
ओएस- एंड्रॉयड
डिस्पले- 13 इंच
कैमरा- 8.1 एमपी रियर, 1.6 एमपी फ्रंट
बैटरी- 9600 एमएएच, ली-ऑयन
प्रोसेसर- 1.8 मेगार्हट्ज क्वॉड कोर, इंटेल एंटम, 2 जीबी रैम
मेमोरी- 16जीबी इनबिल्ट विद माइक्रो एसडी र्काड
यह भी पढ़े : एप्पल ने उतारा दुनिया का सबसे पतला टेबलेट, जानिए और क्या खास है
यह भी पढ़े : गूगल ने उतारा "नेक्सस 9" टेबलेट, ये पांच फीचर हैं खास
यह भी पढ़े : आ गया जबरदस्त वाय-फाय, मात्र 3 सेकेंड में कीजिए पूरी फिल्म डाउनलोड
यह भी पढ़े : देश के इस शहर में बिल्कुल फ्री हुआ वाय-फाय इंटरनेट

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।