इन्टेक्स ने लॉन्च किया एक्वा अमेज, कीमत 10,690 रुपए
(India) इन्टेक्स का एक्वा अमेज एक मिड रेंज का स्मार्टफोन है, इन्टेक्स ने एक्वा अमेज की कीमत मात्र 10,690 रुपए रखी है, इन्टेक्स टेक्नोलाजीज के मोबाइल कारोबार प्रमुख संजय कुमार कलिरोना ने कहा कि निश्चित रूप से ऐसा कुछ बनाने की जरूरत है, जो न केवल मूल्य की दृष्टि से बल्कि फीचर्स के आधार पर भी आकषर्क हो,
क्या हैं ख़ास फीचर्स
इन्टेक्स के एक्वा अमेज में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसमें 540x960 पिक्सल का शानदार रेजोल्यूशन दिया गया है, ड्यूल-सिम सपॉर्ट करने वाला इन्टेक्स का एक्वा अमेज ऐंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलता है, बात अगर प्रोसेसर की करें तो इस फोन में 1.4 GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, 2000 एमएएच के साथ फोन की पावर भी काफी अच्छी है, इन्टेक्स के एक्वा अमेज में एक जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है, इसके साथ ही इसमें 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है, कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, 3G, जीपीएस/ए-जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी शामिल है, इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।