फिलिप्स ऑरोरा के खास फीचर्स
फिलिप्स ऑरोरा में 5.5 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले है, इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोट्क्शन भी दिया गया है, फिलिप्स का यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉएड बेस्ड 3.0 पर चलता है, फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है, सबसे खास बात कि इस फोन में 3 जीबी की रैम दी गई है जो वाकई इस फोन को बेहद खास बनाती है, फिलिप्स ने अपने इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20.7 मेगापिक्सल का बेहतरीन कैमरा दिया गया है, फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है, अपने नए स्मार्टफोन में फिलिप्स ने 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है, बात की जाए कनेक्टिविटी की तो फोन में 4G LTE / 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस ऑप्शन दिए गए हैं,
फोन में 3000 mAh की बैटरी दी गई है,
फिलिप्स ने ऑरोरा i966 को चीन में लगभग 37,000 रुपए में लॉन्च किया है, फिल्प्स के इस नए फोन का मुक्बला LG G3 और सैमसंग गैलेक्सी नोट-4 से है, इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर का फीचर इसे सैमसंग गैलेक्सी एस-5 और एचटीसी के वन मैक्स से बेहतर बनाता है,, हालांकि यह फोन ग्लोबली कब लॉन्च होगा इसे लेकर अभी कोई अनुमान नहीं है,
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।