13MP कैमरे के साथ स्मार्टफोन स्पाइस स्टेलर 524 लॉन्च
(India) स्पाइस ने एक हाई क्वालिटी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इसका नाम स्पाइस स्टेलर 524 है, स्पाइस ने स्टेलर 524 की कीमत मात्र 10,799 रुपए रखी है, जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले इस फोन की ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर बम्पर डिस्काउंट के साथ कीमत 8,899 रुपये रखी गई है,
क्या हैं ख़ास फीचर्स
स्पाइस स्टेलर 524 में 5.0 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है, जिसमें 1280x720 पिक्सल का शानदार रेजोल्यूशन दिया गया है, ड्यूल-सिम सपोर्ट करने वाला स्पाइस स्टेलर 524 ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलता है,
बात अगर प्रोसेसर की करें तो इस फोन में 1.3 GHz का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही 2000 एमएएच की बैट्री दी गई है, इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे आप 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं, बात अगर कनेक्टिविटी की करें तो जीपीआरएस, एज, 3G, जीपीएस/ए-जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी 2.0 शामिल है, म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें 3.5 एमएम जैक भी है, स्पाइस स्टेलर 524 में 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है, इसमें पैनोरमा, एचडीआर, वॉइस फोटो कैप्चर और स्माइल शॉट जैसे कई फीचर्स हैं, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सल का है, इस फोन से फुल-एचडी विडियो शूट किया जा सकता है

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।