आसुस ने बताया किस डिवाइस को कब देगा ऐंड्रॉयड 5.0 लॉलिपॉप
(India) ताइवान की एक वेबसाइट ने ऑफिशल लिस्टिंग के हवाले से लिखा है कि ज़ेनफोन 4 (A400CG/ A450CG), ज़ेनफोन 5 (A500CG/ A501CG), ज़ेनफोन 5 LTE (A500KL), ज़ेनफोन 6 (A600CG/ A601CG) और पैडफोन S (PF500KL) को अप्रैल 2015 में ऐंड्रॉयड 5.0 लॉलिपॉप का अपडेट मिलना शुरू होगा। आसुस पैडफोन इन्फिनिटी (A86) को अपडेट जून 2015 में मिलना शुरू होगा। आसुस ने अक्टूबर की शुरुआत में ज़ेनफोन 4 (A400CG), ज़ेनफोन 5 (A501CG) और ज़ेनफोन 6 (A601CG) पर पूरी दुनिया में ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट का अपडेट देना शुरू किया था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।