ओप्पो ने उतारा सबसे अनोखे कैमरे वाला स्मार्टफोन!
(India) कंपनी ने इसे ओप्पो एन3 नाम से उतारा है। इसमें 13 मेगापिक्सल 206 डिग्री रोटेटिंग कैमरा लगा है जिससें 360 डिग्री एंगल की तस्वीरें ली जा सकती है। इसके अलावा एक और स्मार्टफोन ओप्पो आर5 नाम से पेश किया गया है। ओप्पो ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन्स को सिंगापुर में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया है। ओप्पो एन3 की कीमत 649 यूएस डॉलर रखी गई है, जबकि ओप्पो आर5 को 499 यूएस डॉलर में उतारा गया है। कंपनी जल्द ही अपने इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में उपलब्ध कराने जा रही है। ओप्पो एन3 की सबसे खास बात इसमें लगा 16 मेगापिक्सल रोटेटिंग कैमरा है जो 206 डिग्री एंगल पर घूमते हुए मैन और सेल्फी दोनों कैमरों का काम करता है। इससे 360 डिग्री एंगल पर तस्वीरें खींची जा सकती है। इसें ओ-क्लिक, गेस्चर और टच एक्सेस इन तीनों तरीकों से ऑपरेट किया जा सकता है। इसकी एक और खास बात ये है कि मात्र 30 मिनट की चार्जिग में इसकी बैटरी 75 फीसदी चार्ज हो जाती है। जबकि मात्र 5 मिनट की चार्जिग में इससे लगातार 2 से 4 घंटे तक कॉल की जा सकती है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी लगी है। ओप्पो एन3 में 5.5 इंच की आईपीएस डिस्पले स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्श्न के साथ लगी है जिसका रेजोल्युशन 1920*1080 पिक्सल है। इसमें 2.3 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम, 32जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। यह एंड्रॉयड किटकैट 4.4 पर आधारित कलर ओएस 2.0 पर काम करता है। जबकि ओप्पो आर5 स्मार्टफोन महज 5.1 एमएम पतले स्मार्टफोन जिओनी एलाईफ एस5.1 से भी पतला है। इसकी मोटाई महज 4.48 एमएम है जो इसे दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन बनाती है। इसमें 5.2 इंच की अमोलेड डिस्पले स्क्रीन 1920/1080 पिक्सल रेजोल्युशन के साथ लगी है। इसमें 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। यह एंड्रॉयड किटकैट 4.4 पर आधारित कलर ओएस 2.0 पर काम करता है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।