जियाओमी लेकर आई एप्पल की टक्कर का टेबलेट!
(India) कंपनी इसबार अपना नया टेबलेट "जियाओमी एम आईपेड" का मिड रेंज वेरियंट लेकर आई है जो जबरदस्त फीचर्स से लैस है। जियाओमी एमआईपेड टेबलेट के इस वेरियंट की सबसे खास बात ये है कि इसमें 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर स्नेपड्रेगन 410 प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा इमें एडर्नो 306 जीपीयू, 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। इसकी एक और खास बात ये है यह 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क के साथ करने वाली है।
जियाओमी एमआईपेड के इस सस्ते वेरियंट में 9.2 इंच की एचडी डिस्पले स्क्रीन 1280*720 पिक्सल रेजोल्युशन और 5 प्वॉइंट टच के साथ दी गई है। यह एंड्रॉयड किटकैट 4.4 पर आधारित एमआईयूआई स्किन ओएस पर काम करता है। इसमें ब्लूटुथ, वाय-फाय, ए-जीपीएस, माइक्रोयूएसबी जैसे कनेक्टिविटी आप्शंस दिए गए हैं।
हालांकि सबसे पहले इस टेबलेट को चीन में उतारा जा रहा है, इसके बाद भारत और एशिया के अन्य देशों में उतारा जाएगा। इसकी कीमत का खुलासा भी लॉन्चिंग के समय ही किया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है यह बहुत ही सस्ता होगा। गौरतलब है कि जियाओमी ने अपना पहला टेबलेट एमआईपेड एप्पल आईपेड मिनी की टक्कर में लॉन्च किया था जिसकी खूब बिक्री हुई। इसमें 7.9 इंच डिस्पले, 2.2 गीगाहर्त्ज प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 16जीबी/64जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। इसके अलावा जियाओमी स्मार्टफोन मार्केट में भी अपनी धाक जमा चुकी है। कंपनी ने बहुत ही सस्ती कीमत में रेडमी 1एस और एमआई3 जैसे जबरदस्त स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं जो बिक्री के लिए जारी होते ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।