तीस करोड़ लोगों को इंटरनेट से जोडने के मकसद से सर्च की दिग्गज कंपनी गूगल ने ‘भारतीय भाषा इंटरनेट गठबंधन’ का ऐलान किया है। इसके भागीदारों में कंटेंट प्रदाताओं मसलन हिंदी के कई अखबार और समाचार चैनलों के अलावा सरकारी एजेंसियां शामिल हैं फिलहाल अंग्रेजी में वॉयस सर्च उपलब्ध करा रही गूगल ने हिंदी भाषा में सेवा को जोड़ा है। इसके अलावा दूसरी भाषाओं जैसे तमिल, मराठी और बंगाली गूगल की सूची में हैं। गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजन आनंदन ने कहा, भारत में करीब 20 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। हर महीने मोबाइल के माध्यम से करीब 50 लाख नए यूजर्स जुड़ रहे हैं। इस रफ्तार से भारत आगामी 12 महीनों में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।