(India)
बीबीएम में जुड़े इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि इसके तहत किसी दूसरे यूजर को भेजे गए मैसेज को डिलीट किया जा सकता है। इसके अलाव बीबीएम पर कोई फोटो दूसरे यूजर या फ्रेंड के साथ कुछ समय के लिए शेयर की जा सकती है। आपको बता दें कि बीबीएम में दिया गया ये नया फीचर स्नैपचैट एप के जैसे ही है जो इसमें दिए गए चैट फीचर के तहत अपने आप मैसेजेज और इमेजेज को डिलीट कर देता है। बीबीएम में दिए गए इस फीचर के तहत इसके यूजर्स खुद निर्घारित कर सकते हैं कि उनके फोटो या मैसेज कितनी देर तक रहने चाहिए। इसमें जैसे तय समयावधि समाप्त होगी मैसेज या फोटो अपने आप ही डिलीट हो जाएंगे और सामने वाले यूजर दिखना बंद हो जाएंगे। बीबीएम के इस नए फीचर की एक और खास बात ये है यदि कोई यूजर भेजे गए मैसेज या फोटो का स्क्रीनशॉट लेता है तो भी इसे भेजने वाले के पास इसकी जानकारी पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि ये अनोखा फीचर अभी मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में नहीं दिया गया है। इसमें एक और खुशखबरी ये है कि ब्लैकबेरी अपने एप बीबीएम की यह नई सुविधा तीन महीने के लिए फ्री में उपलब्ध करवा रही है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।