WhatsApp में नीला निशान बताएगा, SMS पढ़ा गया या नहीं
(India) जो लोग व्हाट्स ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक तथा दो टिक के निशान के बारे में पता होगा। यह संदेश के ठीक नीचे होता है। पहले टिक के निशान का मतलब है कि आपका संदेश सफलतापूर्वक भेजा जा चुका है, जबकि दूसरे टिक के निशान का मतलब है कि आपके भेजे संदेश को दूसरे फोन पर प्राप्त कर लिया गया है। अब इन दोनों टिक के निशानों का नीले रंग के हो जाने का मतलब होगा कि संदेश पढ़ा जा चुका है। इससे पहले, भेजा गया संदेश पढ़ा गया है या नहीं, यह पता लगाने के लिए नाम के ठीक नीचे स्थित ‘लास्ट सीन’, ‘तारीख’ तथा ‘समय’ देखना पड़ता था। अब यह नई विधि पहले से आसान तथा ज्यादा सटीक है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।