(India)
माना जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी एस6 है जो बेहद अत्याधुनिक फीचर्स के साथ आ रहा है। इसके अलावा गैलेक्सी नोट5 भी लेकर आ रही है जिसमें 6 इंच की 4के अमोलेड डिस्पले स्क्रीन दी जा रही है। ....सैमसंग गैलेक्सी एस6 में एक स्क्रीन तो सामान्य स्क्रीन की तरह ही होगी, जबकि दो डिस्पले स्क्रीन साइड के किनारों पर होगी। गौरतलब है कि ऎसी ही तकनीक कंपनी हाल ही में गैलेक्टसी नोट एज में दे चुकी जिसमें दो डिस्पले स्क्रीन दी गई है। इसमें एक मैन स्क्रीन तथा दूसरी स्क्रीन दायीं साइड के काँर्नर पर दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में सोनी आईएक्स240 सेंसर के साथ 16 अथवा 20 मेगापिक्सल कैमरा पीछे और 5 एमपी कैमरा आगे की तरफ दिया जा रहा है। बेहतर परफोर्मेस के लिए इसमें 64 बिट ऑक्टाकोर एक्जीनॉस 7420 प्रोसेसर अथवा 64 बिट क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 810 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एप्पल आईफोन 6प्लस को कड़ी देने वाला होगा। आगे की स्लाइड में जानिए गैलेक्सी नोट एज में कहां लगी है दूसरी स्क्रीन..... -सैमसंग गैलेक्सी नोट एज में 5.6 इंच की मैन डिस्पले स्क्रीन तथा दांयी तरफ कॉर्नर पर लंबी पट्टी के रूप में डिस्पले स्क्रीन दी गई है। इस स्क्रीन पर नोटिफिकेशंस जैसे कि स्पोर्ट्स स्कोर, टेंप्रेचर, एप का या वीडियो का शॉर्टकट आदि को देखा अथवा ले जाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 भी आईफोन 6 प्लस को तगड़ी टक्कर देने वाला होगा। कंपनी इसमें 6 इंच की अमोलेड डिस्पले स्क्रीन दे रही है। इसका रेजोल्युशन 4के होगा जो बहुत अत्याधुनिक है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 743 पीपीआई होगी जो इसें बेस्ट डिस्पले स्मार्टफोन बनाती है। माना जा रहा है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च किए जा रहे हैं
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।