चीनी कंपनी जेडटीई लाया नया ग्रैंड एस2 स्मार्टफोन
(DELHI, India) चीनी स्मार्टफोन कंपनी जेडटीई ने अपनी ग्रैंड सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन यानी कि ‘जेडटीई ग्रैंड एस2’ भारत में लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन 24 नवंबर से भारतीय बाजार में 16,375 रुपये या इसके आसपास की कीमत पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रायड 4.2 जेली बीन, 2.2 गीगा हर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 800 एसओसी चिपसेट व 2जीबी रैम है। इसके अलावा जेडटीई ग्रैंड एस2 एलईडी फ्लैश के सपोर्ट वाले 13 मेगापिक्सल के रियर व 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आया है। फोन में 16जीबी का इंटरनल स्टोरेज व 2,500 एमएएच की बैटरी लगी है। यह फोन 120 ग्राम के वजन का है व इसकी डायमेंशंस 157Û77Û7.9एमएम हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।