सफेद हथेली वाले होते हैं अध्यात्मिक- जिन लोगों की हथेली सफेद होती है, वे धर्म को मानने वाले व परामनोविज्ञान में रुचि रखने वाले होते हैं। शांति पसंद होते हैं। एकांत में रहना भी इनकी आदत हो सकती है।
गुलाबी रंग की हथेलियां होती हैं आशावादी होने की इशारा
गुलाबी रंग की हथेलियां जिन लोगों की होती है, वे क्षमाशील व सौम्य व्यक्तित्व के होते हैं। हमेशा प्रसन्नता चेहरे पर दिखाई देती है। आत्मविश्वासी होते हैं। कलात्मक रुझान होता है। इनके जीवन में धन की कमी नहीं होती है। हथेली अत्यधिक गुलाबी होने पर व्यक्ति का स्वभाव परिवर्तन पसंद होता है। ये लोग परिवर्तन चाहते हैं। जरा-जरा सी बात पर गुस्सा होने की प्रवृत्ति होती है।
क्या कहता है हथेलियों का लाल रंग
जिन लोगों की हथेली लाल रंग की होती है, उन्हें सबसे अधिक धन प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार लाल हथेलियों की प्रशंसा की गई है। नीली व काली हाथेलियों को अच्छा नहीं माना गया है।
करतलैर्देव शार्दूल लक्ष्मीभैरीश्वराः स्मृताः।
अगम्यागामीनः पीतैरक्षैनिर्धनताः स्मृताः।
अपैयपानं कुर्वन्ति नील कृष्णैस्तभैव च।
इस श्लोक का अर्थ यह है कि लाल रंग की हथेलियां व्यक्ति के ऐश्वर्यशाली होने की ओर संकेत करती हैं। चिकनी और चमकने वाली हथेलियां अमीर होने की ओर ईशारा करती हैं। पीली हथेलियां अच्छे गुण न होने को बतलाती हैं। रुखे-सुखे हाथ गरीब का कारक हैं। नीला व काला हाथ नशे का आदी होने का लक्षण है।
समय के साथ बदल सकता हैं हथेलियों का रंग
हथेलियों के अन्य रंग भी होते हैं। शास्त्रों के अनुसार इन्हें शुभता के दृष्टिकोण से कमजोर माना गया हैं। जिस प्रकार से समय कभी एक सा नही रहता है, उसी प्रकार से मनुष्य की हाथों की रेखाएं और रंग भी बदल जाते हैं
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।