(India)
इस कीमत को उचित ठहराने के लिए वह तकनीक, सौंदर्य शास्त्र और उपभोक्ता के लिहाज से बेहद उपयोगी विशेषताओं और इस फोन को अपने पास रखने की ललक जैसे गुणों पर जोर देगी। हालांकि इस लॉन्च में बात इतनी ही नहीं है। अमीरों को लुभाने की अपनी रणनीति में कंपनी पैसे की पूरी वैल्यू खींच लेने की चाहत रखने वाले भारतीय खरीदारों के मिजाज पर भी ध्यान रखेगी। इसे देखते हुए कंपनी अपने लक-दक वाले फोन के साथ एक नया आईफोन भी देगी, जो ग्राहक के घर पर श्सरप्राइज गिफ्ट के रूप में पहुंचाया जाएगा। लैंबोरगीनी के इस नए फोन की मार्केटिंग और सेलिंग से जुड़ी कंपनी दरअसल प्रयोग कर रही है। लग्जरी कोशेंट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक कुमार ने कहा, हम ग्राहकों को एक आईफोन भी देंगे। लग्जरी कोशेंट इंडिया लैंबोरगीनी के ऐंड्रॉयड फोन को भारत में लॉन्च करेगी। इस फोन पर रोज गोल्ड प्लेटिंग होगी और यह बेहद महंगे लेदर बैक से लैस होगा। भारत में अमीर ग्राहकों के लिए भी जहां कंपनियां गिफ्ट देने की रणनीति अपना रही हैं, वहीं दुनिया के दूसरे देशों में लग्जरी आइटम्स के ग्राहकों के साथ ऐसी बात नहीं है। वहां कैश डिस्काउंट्स नहीं दिए जाते हैं। विदेश में लग्जरी आइटम्स की क्वॉलिटी और बाइंग एक्स्पीरियंस ही मायने रखते हैं। भारत में ऐसा नहीं है। यहां कंपनियां अपने अमीर ग्राहकों को भी डिस्काउंट कूपन, महंगे इटैलियन जैकेट के साथ फ्री सिल्क टाई या एमएनसी बैंकों के कार्डहोल्डर्स के लिए कॉम्प्लिमेंटरी रूम नाइट्स जैसे ऑफर दे रही हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।