(India)
गौरतलब है कि इस फोन में 5 इंच की स्क्रीन, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। ग्लोबल लॉन्चिंग के दौरान भी इस फोन के लिए ट्रिपल 5 फीचर को हाईलाइट किया गया था। ये फोन 26 नवंबर को माइक्रोसॉफ्ट के एक इवेंट के दौरान भारत में लॉन्च होगा। इस फोन की आधिकारिक कीमत कितनी होगी, इसके बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में फोन की कीमत 110 यूरो (लगभग 8400 रुपए बिना टैक्स के) है। इतना तो तय है कि भारत में भी ये फोन 10000 रुपए से कम कीमत में मिलेगा। आपको बता दें कि इस फोन में वैसा ही फ्रंट कैमरा है, जैसा लुमिया 730 और 735 सेल्फी फोन में है। भारत में माइक्रोसॉफ्ट का ये लो बजट सेल्फी फोन काफी लोकप्रिय हो सकता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।