(India)
साथ ही यह ज्यादा माइलेज देने वाला भी होगा। अभी इस बाइक की कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली) के अनुसार 74,552 रूपए है, जबकि नए वर्जन की कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है। नई सुजुकी जिक्सर में स्पॉर्टी डयूल मफलर तथा स्मार्टफोन जैसा दिखने वाला ट्रेंडी डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई सुजुकी जिक्सर में रंगों की च्वॉयस भी बढ़ाकर दी जा रही है। जबकि अभी यह बाइक सुजुकी जिक्सर पांच रंगों-मैटेलिक ओर्ट ग्रे, कैंडी एंटेयर्स रेड, ग्लास स्पार्किल ब्लैक, मैटेलिक ट्रीटॉन ब्लू और पर्ल मिराज व्हाइट में उपलब्ध है सुजुकी जिक्सर अभी करीब 60 किमी प्रति लीटर माइलेज देती है। जबकि नया वर्जन ज्यादा इससे ज्यादा माइलेज देने वाला होगा। कंपनी ने इसमें 155 सीसी सेमी क्यूब, 4स्ट्रॉक एंडवास सिंगल सिंलेडर इंजन का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें सुजुकी ईको परफॉर्मेंस तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक फ्यूलफ् एफिशियंसी और परफॉर्मेंस बढ़ाने का काम करती है
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।