बेदी ने किया आप के आरोपों पर पलटवार
(India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की घोषित उम्मीदवार किरण बेदी ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। किरण ने कहा है कि अगर वे आंदोलन के समय से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति नरम थीं तो आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री बनने का ऑफर क्यों किया था? संवाददाता सम्मेलन में बात करते हुए किरण ने कहा कि अगर उनके ऊपर श्आपश् को भरोसा नहीं था तो इतना बड़ा पद देने का ऑफर क्यों किया गया था? गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा था कि किरण बेदी इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समय से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति नरम रुख रखती थी। कुमार विश्वास ने किरण बेदी के ऊपर यह आरोप उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लगाए थे। इसके पहले अन्ना हजारे के आंदोलन के समय भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में ये सभी लोग एक साथ थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।