जयंती नटराजन ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
(India)
यूपीए सरकार में पर्यावरण मंत्री रहीं जयंती नटराजन ने बड़ा खुलासा किया है। नटराजन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कई प्रोजेक्ट्स पर उन्हें राहुल गांधी की तरफ से खास अनुरोध मिले थे। हालांकि नटराजन ने कहा है कि दबाव के बावजूद उन्होंने कई योजनाओं को रोके रखा। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक नवंबर में नटराजन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में नटराजन ने आरोप लगाया था कि पार्टी के कुछ लोग मीडिया के जरिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार की मुहिम छेड़े हुए हैं। नटराजन के मुताबिक यह मुहिम तब शुरू हुई जब राहुल गांधी ने अपना पर्यावरण के पक्ष में अपनाया रुख छोड़कर कॉरपोरेट प्रेमी हो गए। नटराजन लिखती हैं, मुझे राहुल गांधी और उनके दफ्तर से खास निर्देश मिले थे जिनमें कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पर्यावरण को लेकर चिंताएं जाहिर की जाती थीं। मैंने उन अनुरोधों का पालन किया। नटराजन ने इस पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी अनुरोध भेजते थे लेकिन यह हमारे लिए आदेश सरीखा होता था। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब उन्हें पार्टी के काम के बहाने मंत्रीपद से हटाया गया, उसके एक दिन बाद फिक्की के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। नटराजन ने कहा कि उन्हें हटाए जाने के एक दिन बाद ही राहुल गांधी के दफ्तर की ओर से मीडिया में ऐसी खबरें फैलाई गईं कि उनका इस्तीफा पार्टी के काम के लिए नहीं था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।