राहुल के बचाव में उतरी कांग्रेस
(India)

जयंती नटराजन के ‘लेटर बम’ के बाद कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है। राहुल पर लगाए गए गंभीर आरोपों से बौखलाई कांग्रेस ने जयंती पर जवाबी हमला बोला। यूपी सरकार में पर्यावरण मंत्री रहीं नटराजन ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी थी। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जयंती को अवसरवादी बताते हुए उनके आरोपों को तथ्यात्मक रूप से गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि जयंती नटराजन को उन्हें मंत्री पद से हटाए जाने की वजह श्जयंती टैक्सश् कहने वालों से पूछनी चाहिए। सिंघवी ने कहा कि जयंती ने यह सब बीजेपी के इशारे पर कर किया है। दिल्ली चुनावों में मसाला तैयार करने के लिए यह सब किया गया है

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।