प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कडे काटजू ने एक विवादास्पद बयान देकर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले माहौल गर्मा दिया है। काटजू का कहना है कि शाजिया इल्मी दिल्ली भाजपा सीएम उम्मीदवार किरण बेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत है और भाजपा को उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए था। काटजू ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि शाजिया इल्मी, किरण बेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं। अगर शाजिया को सीएम पद का उम्मीदवार बना दिया जाता तो, शायद भाजपा दिल्ली चुनाव जीत जाती। लोग खूबसूरत चेहरे को वोट देते हैं। हालांकि बाद में काटजू ने बात को बदलते हुए कहा कि उन्होंने ट्वीट मजाक के रूप में किया था और जो लोग इससे नाराज हैं उन्हें अपनी सोच विकसित करनी चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।