दिल्ली के कड़कड़डूमा में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र दिल्ली को नई मुख्यमंत्री देने जा रहा है। पीएम ने कहा कि यह चुनाव दुनिया में हिंदुस्तान की एक नई पहचान बनाएगा। पीएम ने कहा कि मैं दिल्ली इसलिए आया हूं, क्योंकि आपने मुझे बुलाया है। मुझे हर गली और मोहल्ले की सेवा का अवसर दीजिए। मैं केवल गद्दी पर बैठने नहीं आया हूं, मैं आपकी सेवा करने के लिए आया हूं। मैं आपका आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। जनता एक बार गलती कर सकती है, लेकिन बार-बार नहीं। दिल्ली की 15 साल की बर्बादी को ठीक करने आया हूं। मैं आपका सेवक हूं। मैं आपकी सेवा करने के लिए आया हूं। आम आदमी पार्टी पर वार करते हुए पीएम ने कहा कि एक साल पहले दिल्ली की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ वोट देकर सरकार बनाई थी, लेकिन वे लोग धोखेबाज निकले। उन्होंने आपके साथ धोखा किया। वे सरकार छोड़कर भाग गए। आप के वादों पर पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि एक फर्जी ऑटो रिक्शा चलाने वाला पहले कहता था आओ बैठो, फिर बाद में उतरने के पैसे लेता था। पीएण ने कहा कि हमने दिल्ली की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी और विधानसभा की कसक को दिल्ली की जनता ने लोकसभा में पूरा कर दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।