कांग्रेस घोटालेबाज तो आप धोखेबाज-मोदी
(India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में रैली को संबोधित किया। अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस को उन्होंने जहां घोटालों की पार्टी बताया वहीं आप को धोखेबाज कहा। उन्होंने रैली में मौजूद प्रत्याशियों का जनता से परिचय करवाया और रैली में आए लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने पूरे भारत के विकास पर बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में जनता को दिल्ली में स्वच्छ पीने का पानी देने और सभी झुग्गी वालों को पक्के मकान देने का वादा भी दोहराया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।