गौत्र पर नहीं, केजरीवाल की सोच पर हमला-गोयल
(India) बीजेपी ने चुनाव आयोग से आप पार्टी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप कि आप पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए जातिगत रूप दे रही है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी के विवादास्पद विज्ञापन का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बीजेपी ने आप की अराजक राजनीतिक सोच पर हमला किया था। वही सतीश उपाध्याय ने कहा कि अब जनता को तय करना है कि उन्हें सुशासन की राजनीति चाहिए या धरना देने वाली राजनीति। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने आज केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा की केजरीवाल जातिगत राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं और इसी कारण से भाजपा ने उनकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।