अगले एक-दो दिनों में जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन का ऐलान
(India)
जम्मू कश्मीर में सरकार गठन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीडीपी के साथ बीजेपी के गठबंधन को हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद वहां सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। अगले एक दो दिनों में भाजपा और पीडीपी वहां सरकार बनाने का ऐलान कर सकती है। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगने से वहां की जनता परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जब से विधानसभा चुनाव हुआ है। तब से यहां न कोई सरकार बनी है और ना ही कोई सरकार बनाने की पहल कर रहे हैं। इन सबका शिकार जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोगों को झेलना पड़ रहा हैं। राज्यपाल शासन लगने से न ही कोई विकास हुआ हैं और न ही कोई रोजगार के अवसर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में जल्द नई सरकार के गठन की मांग की हैं। ताकि विकास हो सके और लोगों को रोजगार मिल सके..........

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।