(DELHI, India)
फर्जी फंडिग के आरोपों के बाद एसआईटी जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने के आम आदमी पार्टी के ऐलान के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुंह खोला है. दिल्ली चुनाव में अपनी पार्टी बीजेपी के लिए जोर शोर से जुटे अरुण जेटली ने कहा है कि न्यायपालिका को राजनीति से दूर ही रखें. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी रंगे हाथ पकड़ी गई है और उसे चाहिए कि चेक से चंदा देने वालों का पता लगाए.वित्तमंत्री ने कहा कि दिल्ली चुनाव में काले धन को सफेद करने की कोश्िाश हो रही है. शायद हवाला के जरिए आम आदमी पार्टी को धन मिला है. चंदा कहां से मिला आम आदमी पार्टी इसका जवाब दें.दूसरी ओर इस मसले पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी के कविराज कुमार विश्वास ने कहा है कि पार्टी सुप्रीम कोर्ट जा रही है और शीर्ष कोर्ट से अपील करेगी कि तीनों पार्टियों को पिछले पांच सालों में मिले चंदे की जांच कराई जाएं.गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने फर्जी फंडिंग की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की घोषणा की थी. पार्टी का कहना था कि उच्च न्यायालय फर्जी फंडिंग पर एसआईटी जांच कराए और आम आदमी पार्टी के साथ बीजेपी और कांग्रेस की भी जांच हो. आम आदमी पार्टी एसआईटी जांच को लेकर दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मसले पर अपना पक्ष रखेगी.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।