केजरीवाल ने लगाए इवीएम से गड़बड़ी के आरोप
(DELHI, India) आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वोटिंग मशीनों(इवीएम) से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामला दिल्ली कैंट का है, जहां मशीनों में कोई भी बटन दबाने पर लाइट भाजपा के आगे ही जल रही थी। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं और सर्वे बता रहे हैं कि इस बार मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। केजरीवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर बताया, ''इवीएम से बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की जा रही है। सोमवार को दिल्ली कैंट में चार वोटिंग मशीनों की जांच के दौरान पाया गया कि इनमें किसी भी बटन को दबाने पर लाइट सिर्फ भाजपा के सामने ही जल रही थी।'' बता दें कि दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुना हैं, जिनके लिए तैयारी की जा रही है। चुनाव के परिणाम 10 फरवरी को घोषित होंगे। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी से जब इवीएम की गड़बड़ी पर केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ''क्या उन्हें( अरविंद केजरवाल) डर लग रहा है कि वह चुनाव से पहले ही हार चुके हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।