12:17 PM विजन डॉक्यूमेंट में 270 प्वॉइंट: किरण बेदी
12:16 PM महिला सुरक्षा और युवाओं की तरक्की हमारी प्राथमिकता: किरण बेदी
12:15 PM सिख दंगा पीड़ितों के हित के लिए काम करेगी सरकार: किरण बेदी
12:14 PM बाहर से आने वाले लोगों की सुविधाअों का रखेंगे खयाल: सतीश उपाध्याय
12:13 PM मीडिल क्लास के लिए एक लाख मकान बनाए जाएंगे: सतीश उपाध्याय
12:12 PM दिल्ली को वर्ल्ड कैपिटल बनाया जाएगा: सतीश उपाध्याय
12:11 PM मंच पर मौजूद हैं बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरण बेदी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और हर्षवर्धन, मुख्यमंत्री पद के पूर्व उम्मीदवार वीके मल्होत्रा, बीजेपी दिल्ली प्रभारी प्रभात झा
12:10 PM विजन डॉक्यूमेंट में हर समुदाय के विकास की बात
12:08 PM विजन डॉक्यूमेंट पर मोदी, अमित शाह, किरण बेदी और सतीश उपाध्याय की तस्वीर
12:06 PM बिजली के 7700 करोड़ और पानी के 500 करोड़ रुपये केंद्र के दिए: सतीश उपाध्याय
12:05 PM हर घर में बिजली और पानी पहुंचाना है: सतीश उपाध्याय
12:00 PM हर्षवर्धन की अगुवाई में बना है डॉक्यूमेंट
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र नहीं जारी करने के विवाद के बीच बीजेपी ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है. इसे पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की जगह लॉन्च किया गया है.बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट से कई उम्मीदें बंधी थीं. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है इसलिए वह घोषणापत्र नहीं ला रही है. दिल्ली चुनाव को लेकर 'आप' ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. पिछली बार दिल्ली को सस्ती बिजली का वादा करने वाली पार्टी ने इस बार फ्री वाई-फाई का वादा किया गया है.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।