चंदे के चेक दिखाकर 'आवाम' ने AAP पर किया फिर हमला
(DELHI, India) दिल्ली चुनाव में वोटिंग से चंद दिन पहले सामने आए एनजीओ संगठन ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के खिलाफ हुंकार भरी है. 'आप' पर हमला करते हुए एनजीओ आवाम ने कहा कि चंदे से आया हर पैसा सही नहीं होता. आम आदमी पार्टी को हवाला के जरिए पैसे मिल रहे हैं.मंगलवार दोपहर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आवाम के प्रतिनिधियों ने आम आदमी पार्टी को मिले चंदे के चेक भी दिखाए. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने कैश देकर कंपनी से चेक लिया और 50-50 लाख रुपये के चेक बनवाए. एनजीओ का आरोप है कि आम आदमी पार्टी काले धन को सफेद कर रही है.गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी आवाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आम आदमी पार्टी पर फर्जी चंदे को लेकर तीखे आरोप लगाए थे.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।