दिल्ली में मतदान के लिए सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं। सभी चुनावी पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है। साथ ही वे जनता को लुभाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा की तरफ से आज पीएम मोदी अंतिम आखिरी रैली के तहत अंबेडकर नगर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को रोहिणी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने पिछले 15 साल बर्बाद कर दिए। जनता को कुछ नहीं मिला। आलोचकों के पास हमारे खिलाफ कोई मुद्दे नहीं हैं। हम आप के सपने साकार करने आए हैं, आप के सपने हमारे सपने हैं। वही राहुल गांधी आज जामा मस्जिद इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।