दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की बात पर भाजपा चुप्प
(India)
दिल्ली बीजेपी ने मंगलवार को अपना विजन डॉक्यूमेंट तो जारी किया। जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने, विकास एवं महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के बारे में रूपरेखा पेश करने के साथ साथ प्रशासन में पारदर्शिता का वादा किया गया है। वही बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट में यह नहीं बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के बारे में बीजेपी की राय क्या है। लेकिन वही पर केन्द्र में बीजेपी की सरकार और वही दिल्ली बीजेपी ने अपना बिजन डॉक्यूमेंट जारी तो किया। लेकिन कही पर दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की घोषणा नहीं की। यदि हम बात वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी पहले ही दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की बात कही थी। लेकिन ऐसा विजन डॉक्यूमेंट में नहीं देखने को मिला। इसके अलावा पूर्वोत्तर के नागरिकों को विजन डाॅक्यूमेंट में प्रवासी कहने पर भी विवाद छा गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।